वाराणसी: 30 अक्टूबर को होगा PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, 2000 से अधिक व्यापारी जुटेंगे
वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा की ओर से 30 अक्टूबर को वाराणसी में PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पिपलानी कटरा-कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के एसी सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाले सम्मेलन में वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर से 2000 से अधिक व्यापारी, समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी और वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन के आयोजक प्रदीप जायसवाल ने सोमवार को सरोजा पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों और वैश्य समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में PDA व्यापारी मंडलीय एवं जिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई 2026 से प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 17 मंडलों में सम्मेलन हो चुके हैं। वाराणसी में होने वाला सम्मेलन 18वां और अंतिम मंडलीय सम्मेलन होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 09:25 IST
वाराणसी: 30 अक्टूबर को होगा PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, 2000 से अधिक व्यापारी जुटेंगे #CityStates #Varanasi #Pda #SamajwadiVyaparSabha #PradeepJaiswal #AkhileshYadav #RajivRai #SubahSamachar
