Varanasi News: पुलिस लाइन से विश्वनाथ धाम तक कहीं भी हो सकती है मॉक ड्रिल, पीएम के संभावित दौरे की सुगबुगाहट
Varanasi News: वीवीआईपी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए सिमुलेशन एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) की जाएगी। माना जा रहा है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी का दौरा कर सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। इस दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां वीवीआईपी दौरे के दौरान संभावित परिस्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों और रिस्पांस सिस्टम का परीक्षण करेंगी। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह सिमुलेशन एक्सरसाइज पुलिस लाइन से लेकर काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच किसी भी स्थान पर की जा सकती है। एक्सरसाइज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा आपात स्थिति में विभिन्न टीमों के बीच समन्वय की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 23:13 IST
Varanasi News: पुलिस लाइन से विश्वनाथ धाम तक कहीं भी हो सकती है मॉक ड्रिल, पीएम के संभावित दौरे की सुगबुगाहट #CityStates #Varanasi #MockDrill #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
