वाराणसी: कंगना रनौत बोलीं- पीएम मोदी ने बदली काशी की तस्वीर, सपा सरकार में यूपी में सिर्फ गोलियां चलीं

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वाराणसी में मेट्रो चलाने संबंधी बयान पर पलटवार किया। कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी का कायाकल्प कर दिया है। यहां लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश हो रहा है और उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। सपा सरकार पर साधा निशाना कंगना रनौतने अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकारों में यहां क्या काम हुआ उनके कार्यकाल में सिर्फ गोलियां चलवाई गईं। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन तरक्की कर रहा है और इसे पूरा विश्व देख रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: कंगना रनौत बोलीं- पीएम मोदी ने बदली काशी की तस्वीर, सपा सरकार में यूपी में सिर्फ गोलियां चलीं #CityStates #Varanasi #KanganaRanaut #AkhileshYadav #PrimeMinister #NarendraModi #UpPolitics #SubahSamachar