यूपी: अखिलेश की बेटी पर अभद्र भाषा के प्रयोग पर आलोचना, सीएम ने कहा-FIR हो; महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। राज्य महिला आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा। आयोग के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें अत्यंत भ्रामक और आपत्तिजनक हैं। किसी भी बालिका या महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाना सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। आयोग ने भ्रामक खबरों पर तत्काल रोक लगाने को कहा है। महिलाओं और बेटियों की गरिमा व सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:22 IST
यूपी: अखिलेश की बेटी पर अभद्र भाषा के प्रयोग पर आलोचना, सीएम ने कहा-FIR हो; महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #AkhileshYadav #YogiAdityanath #AbusiveLanguageAgainstAkhileshDaughter #SubahSamachar
