UP: 12वीं में फेल होने पर गोंडा-सुल्तानपुर में दो परीक्षार्थियों ने दी जान, 10वीं में असफल छात्र ने खाया जहर
यूपी के गोंडा में तुलसीपुर क्षेत्र के लालनगर सिपहिया गांव में बृहस्पतिवार रात अंकुश विश्वकर्मा उर्फ साजन ने पेड़ की डाल से फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी हुई। इस घटना से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि अंकुश, ताल्लुकदार सिंह इंटर कॉलेज, लौकहवा में इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को घोषित यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में वे लगातार दूसरी बार असफल हो गया था। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ समय से तनाव में था और परिणाम आने के बाद काफी उदास हो गया था। अंकुश ने किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी ने साथ बैठकर भोजन किया था। अंकुश भी सामान्य दिखाई दे रहा था और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। लेकिन शुक्रवार सुबह जब घर के लोग उठे तो अंकुश घर में नहीं मिला। खोजबीन के दौरान जब नजर घर के पास लगे बेल के पेड़ पर गई, तो वहां उसका शव लटका देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में मातम फैल गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि छात्र के मौत की जानकारी हुई है। परीक्षा परिणाम से जाेड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल परिजन भी ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे हैं। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अंकुश के पिता हरिशंकर विश्वकर्मा समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार अंकुश शांत स्वभाव का और पढ़ाई में रुचि रखने वाला छात्र था। किसी ने यह नहीं सोचा था कि परीक्षा परिणाम का दबाव उसे इतना तोड़ देगा। गांव के राजेश ने बताया कि वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ सामान्य व्यवहार करता था, लेकिन अंदर ही अंदर वह तनाव से जूझ रहा था। अंकुश की दो बहनों की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में हैं। तीन भाई मोतीलाल, धर्मेंद्र और रवि मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मानसिक रोग विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश पांडेय ने कहा कि असफलता को लेकर परिवार और समाज का सहयोग बेहद जरूरी है, ताकि छात्र खुद को अकेला महसूस न करें। ऐसे समय में अभिभावकों को बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए और उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए, ताकि वे किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार से दूर रह सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 15:31 IST
UP: 12वीं में फेल होने पर गोंडा-सुल्तानपुर में दो परीक्षार्थियों ने दी जान, 10वीं में असफल छात्र ने खाया जहर #CityStates #Gonda #Sultanpur #Sitapur #UttarPradesh #UpNewsLiveTodayInHindi #UpNewsInHindi #UpNewsLiveTodayLive #SubahSamachar
