Ballia News: गैर-इरादतन हत्या के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

सहतवार। गैर इरादतन हत्या मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार व मुन्ना पासवान को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि एक महिला ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे देवर को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा लाठी, जानलेवा हमला कर दिया गया था। कुछ लोगो बीच बचाव मे आये तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे, इलाज के दौरान मौत हो गई। उपनिरीक्षक दिलीप राय, उपनिरीक्षक नितेश गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त बृजेश कुमार व मुन्ना पासवान निवासी बघांव को शिवमन्दिर पोखरा के पास से गिरफ्तार किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: गैर-इरादतन हत्या के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार #TwoAccusedWantedForCulpableHomicideNotAmountingToMurderArrested #SubahSamachar