Noida News: हाईराइज सोसाइटी की इमारत से गिरी रहीं टाइलें, दुर्घटना होने का डर

- निवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, परिसर में घूमने वाले लोगों और खड़ी गाड़ियों पर हादसे का खतरासंवाद न्यूज एजेंसीयमुना सिटी। सेक्टर-22डी स्थित यमुना प्राधिकरण की ओर से विकसित हाईराइज सोसाइटी में इमारतों से टाइलें गिरने की घटनाओं ने निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सोसाइटी की इमारतों से लगातार टाइलें गिरने के कारण लोग निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। निवासियों का कहना है कि फ्लैटों पर कब्जा मिलने के 5-6 साल बाद ही इमारतों की ऐसी हालत होना चिंताजनक है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।सोसाइटी निवासियों के कहना है कि 2021 में फ्लैटों का कब्जा मिलना शुरू हुआ था। कब्जे के मात्र 5-6 साल बाद ही टाइलों का उखड़कर गिरना निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री और उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। परिसर में लोग सुबह-शाम टहलते हैं और इमारतों के आस-पास वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में ऊपर से टाइल गिरना चिंताजनक है। लोगों को भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने का डर है। निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से इमारतों की गुणवत्ता की जांच कराने और कमजोर टाइलों के तत्काल मरम्मत की मांग की है।--------------------------------------------------------आउटर वॉल की टाइल्स गिरने के कारण बिल्डिंग के नीचे से निकलने में भी डर लगता है। - मान सिंहटूटकर गिरती टाइल्स के कारण वहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। - नितिन उपाध्यायजल्द समाधान नहीं किया गया तो यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। - पीयूण शुक्लासोसाइटी परिसर में टाइलों का गिरना इमारतों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। - वीर मनी सिंह

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: हाईराइज सोसाइटी की इमारत से गिरी रहीं टाइलें, दुर्घटना होने का डर #TilesFallingFromAHigh-riseSocietyBuilding;RiskOfAnAccident. #SubahSamachar