टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मकोका अदालत का आदेश, सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा; क्या है नया अपडेट?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका अदालत ने बड़ी कार्रवाई की है। जानिए मामले में क्या है नया अपडेट। मकोका के तहत दोबारा गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के प्रावधान लागू किए हैं। इसके बाद सभी आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश सत्यनारायण नवनंदर ने सभी आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने अदालत से सभी आरोपियों की 10 दिनों की हिरासत मांगी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में गहराई से पूछताछ करना जरूरी है, ताकि हमले के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मकोका अदालत का आदेश, सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा; क्या है नया अपडेट? #Bollywood #National #TigerShroffNews #TigerShroff #TigerAttack #TigerShroffFiringCase #TigerShroffFartingIncident #TigerShroffNewsInHindi #TigerShroffCaseUpdate #TigerShroffFiringNews #SubahSamachar