कॉफी विद करण: जान्हवी के मजाक पर नाराज हुए लोग, तारा पर तंज कसने का आरोप; वीर पहाड़िया से जुड़ा है मामला

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आईं। शो में रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान जान्हवी ने कुछ ऐसा कहा, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। क्या है पूरा मामला दरअसल, जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं। शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान होस्ट करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि वह वीर पहाड़िया को डेटिंग को लेकर क्या सलाह देना चाहेंगी। बता दें कि वीर, जान्हवी के पार्टनर शिखर पहाड़िया के भाई हैं। इस सवाल के जवाब में जान्हवी ने कहा, 'उसे कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना।' (Never Take Her To A Concert) जान्हवी की यह बात सुनकर वरुण धवन, करण जौहर और शो में नजर आए अर्जुन कपूर भी कुछ देर के लिए शांत हो गए। जान्हवी ने इस बात पर आगे कोई सफाई नहीं दी, लेकिन उनका यह छोटा-सा जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कॉफी विद करण: जान्हवी के मजाक पर नाराज हुए लोग, तारा पर तंज कसने का आरोप; वीर पहाड़िया से जुड़ा है मामला #Bollywood #Entertainment #National #JanhviKapoor #JanhviKapoorAndShikhar #JanhviKapoorShikharPahariya #JanhviKapoorBoyfriend #JanhviKapoorVeerPahariya #JanhviKapoorVeerPahariyaBreakup #VeerPahariya #SubahSamachar