Ayodhya News: विकास की खोदाई में दरके रामनगरी के रास्ते
अयोध्या। रामनगरी में सीवर की व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अमृत योजना-2.0 सहित विभिन्न योजनाओं के तहत गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन यही विकास कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर की कई कॉलोनियों के अंदर की सड़कें खोद दी गई हैं, परंतु सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं किया जा रहा। नतीजतन जगह-जगह गड्ढे, फिसलन और कीचड़ से हालात बदतर हो गए हैं। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि कई इलाकों में आपातकालीन सेवाओं तक का पहुंचना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता, कार्यदायी संस्थाओं की कार्यशैली और सरकारी धन की बर्बादी पर सवाल उठा रहे हैं।पूरी कॉलोनी में कीचड़, फिसलन से बढ़े हादसेअमृत योजना-2.0 के तहत चल रहे सीवर निर्माण ने देवकाली तिराहा स्थित सरयू नगर कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जल निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य के चलते कॉलोनी की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बारिश ने हालत और खराब कर दिए। पूरी कॉलोनी में कीचड़ है। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को लेने वाहन भी नहीं आ पा रहे हैं। नालियां चोक हो गई हैं। स्थानीय निवासी कार्तिकेय झा ने बताया कि 16 जनवरी से सड़क की यही हालत बनी हुई है। बाइक फिसलने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं, शुभम सोनी का कहना है कि बीते दिन फिसलन के कारण यहां एक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सड़क के बीच गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिससे आवागमन में भारी समस्या हो रही है। कम से कम रास्ता आने जाने लायक तो बना दिया जाता। 32 साल से पक्की सड़क नहीं, अब सीवर ने और बिगाड़े हालातवजीरगंज चेला छावनी में सीवर लाइन निर्माण के चलते हालात और बदतर हो गए हैं। स्थानीय निवासी सोनू सोनकर ने बताया कि 32 साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन आज तक यहां पक्की सड़क नहीं बन सकी। एक महीने से सीवर का काम चल रहा है, दस दिन काम होता है और पांच दिन काम बंद रहता है। बारिश में सड़क पर इतनी फिसलन हो जाती है कि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंदिर के पास नाली चोक होने से महीनों से गंदा पानी भरा है। मेडिकल इमरजेंसी होने पर एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाएगी। निर्मला पाल ने कहा कि रास्ते में कीचड़ होने से समस्या होती है।करोड़ों की सड़क उखाड़ी, पाइप लाइन फटीमुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत कलेक्टर और कमिश्नर आवास के बीच बनी सड़क को उखाड़कर फिर से नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम की ओर से कराए जा रहे इस कार्य में पहले बनी सड़क के किनारे पाइप लाइन डाली गई, फिर पूरी सड़क खोद दी गई, जिससे कई जगह पाइप लाइन फट गई। स्थानीय निवासी मनोज सोनकर ने बताया कि करीब छह महीने पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क को दोबारा खोदना सरकार के धन की बर्बादी है और नई बिछी पाइप लाइन टूटने की वजह से भविष्य में लीकेज की स्थायी समस्या खड़ी हो सकती है।महीनों से अधूरा काम, 250 परिवार परेशानडिफेंस कॉलोनी में सीवर लाइन और नाला निर्माण कार्य कई महीनों से चल रहा है। काम बीच-बीच में बंद होने से करीब 250 परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि नाले का निर्माण मई 2025 से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका।करम अली का पुरवा के निवासी उमाशंकर ने कहा कि करीब एक महीने पहले सीवर लाइन का काम करके सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल वाले बच्चों को हो रही है। 31- वजीरगंज के चेला छावनी में महीनों पहले हुए सीवर कार्य की वजह से सड़क बदहाल, स्कूल जाने वाले 31- वजीरगंज के चेला छावनी में महीनों पहले हुए सीवर कार्य की वजह से सड़क बदहाल, स्कूल जाने वाले 31- वजीरगंज के चेला छावनी में महीनों पहले हुए सीवर कार्य की वजह से सड़क बदहाल, स्कूल जाने वाले
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 17:30 IST
Ayodhya News: विकास की खोदाई में दरके रामनगरी के रास्ते #TheRoadsOfRamnagariAreCrackingUnderThePressureOfDevelopmentWork #SubahSamachar
