Ayodhya News: 100 मीटर की दौड़ में तुफैल और छवि पटेल रहीं अव्वल
बाबा बाजार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के खेल परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरौली के मोहम्मद तुफैल प्रथम, मोहम्मद उमर द्वितीय एवं कंपोजिट विद्यालय भवानीपुर के दिलीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में छवि पटेल (यूपीएस नेवरा) प्रथम, रागिनी (कंपोजिट विद्यालय नवाजपुर) द्वितीय तथा अर्चना (कंपोजिट विद्यालय बरौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 200 मीटर बालक वर्ग में मोहम्मद उमर (कंपोजिट विद्यालय बरौली) प्रथम, दिलीप (कंपोजिट विद्यालय भवानीपुर) द्वितीय एवं लाखन (यूपीएस नेवरा) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नैमिष (कंपोजिट विद्यालय रेछघाट) प्रथम, अंजलि (यूपीएस नेवरा) द्वितीय एवं रागिनी (कंपोजिट विद्यालय नवाजपुर) तृतीय स्थान पर रहीं।लंबी कूद बालिका वर्ग में रेशा (कंपोजिट विद्यालय बरौली) ने प्रथम, नैमिष (कंपोजिट विद्यालय रेछघाट) ने द्वितीय तथा रोहिणी कुमारी (पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौरोजपुर बघेड़ी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालक एवं बालिका वर्ग (प्राइमरी व जूनियर) में कंपोजिट विद्यालय रेछघाट की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन मवई ब्लॉक के मंत्री संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार पांडेय, उपेंद्र सिंह, उदयभान सिंह,डाॅ कलीम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 17:30 IST
Ayodhya News: 100 मीटर की दौड़ में तुफैल और छवि पटेल रहीं अव्वल #TufailAndChhaviPatelSecuredFirstPlaceInThe100-meterRace #SubahSamachar
