Delhi NCR News: भरतनाट्यम के माध्यम से रामकथा की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में आयोजित नृत्य प्रस्तुति रघु कुल तिलक ने दर्शकों को भक्ति, साहस और आदर्शों की अनूठी यात्रा से परिचित कराया। प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना सुदीप्ता चक्रवर्ती ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से भगवान राम के जीवन और रघुवंश की गौरवशाली परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया। गुरु जयलक्ष्मी ईश्वर की शिष्या सुदीप्ता ने शास्त्रीय शैली में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को भाव, मुद्रा और लय के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रस्तुति में राम के आदर्श चरित्र, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और धर्म के प्रति समर्पण को कलात्मक रूप से दर्शाया गया। दर्शकों ने कलाकार की अभिव्यक्ति, मंच-संयोजन और कथानक की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम के बाद दर्शकों ने कहा कि यह प्रस्तुति केवल एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपरा का सशक्त कलात्मक अनुभव थी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 18:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: भरतनाट्यम के माध्यम से रामकथा की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन #ThePresentationOfRamkathaThroughBharatnatyamEnthralledTheAudience. #SubahSamachar