Gorakhpur News: लुधियाना-कोलकाता त्योहार विशेष ट्रेन गोरखपुर होकर चलेगी

- गोरखपुर में आने-जाने का अलग-अलग समय निर्धारितसंवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने लुधियाना और कोलकाता के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04666 लुधियाना-कोलकाता विशेष ट्रेन छह नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी। वहीं, 04665 कोलकाता-लुधियाना विशेष ट्रेन सात नवंबर को कोलकाता से चलेगी। 04666 लुधियाना-कोलकाता विशेष ट्रेन लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलकर अगले दिन रात 12:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 1:32 बजे चौरीचौरा, दो बजे देवरिया सदर, 2:40 बजे भटनी और 3:20 बजे सीवान पहुंचेगी। इसके बाद छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर होते हुए रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04665 कोलकाता-लुधियाना विशेष ट्रेन सात नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से चलेगी। अगले दिन शाम 6:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, तृतीय श्रेणी के नौ, शयनयान के चार, सामान्य द्वितीय श्रेणी के तीन और जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। ---

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: लुधियाना-कोलकाता त्योहार विशेष ट्रेन गोरखपुर होकर चलेगी #TheLudhiana-KolkataFestivalSpecialTrainWillRunViaGorakhpur. #SubahSamachar