Meerut News: द आर्यन पब्लिक स्कूल ने फुटबाल टूर्नामेंट जीता
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। विद्या ग्लोबल स्कूल की ओर से आयोजित सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसका फाइनल मुकाबला द आर्यंन पब्लिक स्कूल और विद्या ग्लोबल टीम-1 के बीच हुआ। इसमें द आर्यंन ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबला विद्या ग्लोबल स्कूल टीम-1 और द आर्यन्स पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पहले हाफ तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने पूरे उत्साह के साथ बेहतरीन रणनीति, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रदर्शन किया। मुकाबले में द आर्यन्स पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन, प्रधानाचार्य विनीत सूद ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन में विद्या ग्लोबल स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट डॉ. मेजर मनोज गौड़ और फुटबाल कोच कुशाल सिंह रावत का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर रेफरी विशाल रावत, कुनाल थापा, विक्की सहित अन्य मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 19:36 IST
Meerut News: द आर्यन पब्लिक स्कूल ने फुटबाल टूर्नामेंट जीता #TheAryanPublicSchoolWonTheFootballTournament. #SubahSamachar
