UP: अग्रसेन कॉलेज में निकाले गए शिक्षकों ने राज्यपाल को बताई हकीकत, फैसले का इंतजार; कुलसचिव ने लिखा लेटर
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज से पिछले वर्ष निकाले गए शिक्षकों के मामले में राजभवन ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। वहीं, कॉलेज से निष्कासित शिक्षिका डॉ. श्वेता सिंह की ओर से जून में राजभवन को भेजी गई शिकायत पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। कुलाधिपति के निर्देश पर काशी विद्यापीठ के कुलसचिव ने कॉलेज प्रबंधक से जवाब तलब किया है। पिछले वर्ष कॉलेज से 29 कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया था, जिनमें 16 शिक्षक शामिल थे। इसके बाद से सभी शिक्षक बहाली की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस बीच हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में काशी विद्यापीठ के कुलपति ने 30 जून को आदेश जारी कर कॉलेज प्रशासन को शिक्षकों को पुनः कार्य पर रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन शिक्षकों का आरोप है कि अब तक आदेश का पालन नहीं किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 23:49 IST
UP: अग्रसेन कॉलेज में निकाले गए शिक्षकों ने राज्यपाल को बताई हकीकत, फैसले का इंतजार; कुलसचिव ने लिखा लेटर #CityStates #Varanasi #AgrasenGirlsPgCollegeVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
