Rohtak News: प्रसूति वार्ड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने मंगलवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वार्ड-2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों को बेहतर सुविधाएं और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना था।निरीक्षण के दौरान डॉ. मित्तल ने वार्ड की दीवारों, बेड, शौचालयों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज कई दिनों तक भर्ती रहते हैं इसलिए वार्ड का वातावरण साफ-सुथरा और खुशनुमा होना चाहिए ताकि मरीजों को घर जैसा अनुभव मिल सके।उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड की दीवारों पर आंखों को सुकून देने वाले रंग किए जाएं तथा भीषण गर्मी को देखते हुए सभी एसी सुचारु रूप से कार्यरत रहें ताकि मरीजों और नवजात शिशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही विभाग के समग्र सुंदरीकरण पर भी जोर दिया।डॉ. मित्तल ने कहा कि वह एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण करेंगे और बताई गई कमियां दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। जनसंपर्क विभाग प्रभारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि मरीजों के फीडबैक के आधार पर अस्पताल में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 16:23 IST
Rohtak News: प्रसूति वार्ड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश #SurpriseInspectionOfMaternityWard #InstructionsToImproveArrangements #SubahSamachar
