Kullu News: लाहौल से पांगी तक उपभोक्ताओं को बांट दिया खराब आटा

कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र के लोगों को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से वितरित किए जा रहे आटे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। कुल्लू की मिलों से आपूर्ति होने वाले आटे के खराब होने का मामला लाहौल-स्पीति की तिंदी पंचायत में सामने आया है। यहां पर विभाग ने गुणवत्ता की जांच किए बिना ही उपभोक्ताओं खराब आटा वितरित कर दिया। उपभोक्ता सतीश, रामदास, संसार चंद, मेहर चंद, शरण दास और कृष्ण चंद ने बताया कि उन्होंने तीन नवंबर को भुजुंण गांव स्थित सस्ते राशन के डिपो से आटा खरीदा था। घर पहुंचकर जांच करने पर आटा पूरी तरह खराब पाया गया। उपभोक्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच करवाने और अच्छी गुणवत्ता का आटा उपलब्ध करवाने की मांग की है।पुर्थी में कीड़े वाला आटा मिलने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्थाकुल्लू की मिलों से आपूर्ति किए गए आटे की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी स्थित राशन गोदाम से उपभोक्ताओं को वितरित किए गए आटे में कीड़े पाए गए थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आटे की 300 बोरियां सीज कर दी थीं। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद अब लाहौल-स्पीति की तिंदी पंचायत में खराब आटा वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। खराब आटे की शिकायत सामने आते ही विभाग की ओर से एक टीम गठित कर मुख्यालय केलांग से तिंदी गांव भेजी गई है। टीम उपभोक्ताओं को वितरित किए गए आटे की गुणवत्ता की जांच कर रही है। इसके साथ ही खराब आटे की आपूर्ति के मामले को लेकर संबंधित कॉरपोरेशन से भी बातचीत की जाएगी और आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। -अखिलेश सिंह ठाकुर, कार्यकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग लाहौल-स्पीतिमामला निगम के ध्यान में आया है। लाहौल में आटे की आपूर्ति करने वाली मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि खराब आटे की सप्लाई हुई है तो उसे पूरी तरह रिप्लेस करवाकर उपभोक्ताओं तक अच्छी गुणवत्ता का आटा पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा जिन बोरियों की सील खुली हुई होगी, उन्हें भी वापस किया जाएगा। निगम की ओर से गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -संजीव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 23:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: लाहौल से पांगी तक उपभोक्ताओं को बांट दिया खराब आटा #SubstandardFlourDistributedToConsumersFromLahaulToPangi #SubahSamachar