UP: नवरात्र के बाद मसालेदार भोजन ने बिगाड़ी सेहत, 24 घंटे में पहुंचे 46 मरीज; ओपीडी में हुआ इलाज

UP News: बलिया के जिला अस्पताल में शनिवार को 1238 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इमरजेंसी में 24 घंटे में 124 मरीज इलाज को पहुंचे, जिसमें 46 मरीज पेट दर्द, गैस व उल्टी दस्त के शामिल रहे। आठ मरीजों को चिकित्सक ने भर्ती किया राहत मिलने पर छुट्टी दी। नवरात्र में नौ दिन तक उपवास रखने के बाद अचानक तला-भुना, मसालेदार और नॉनवेज भोजन करने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे में 124 मरीज पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि लंबे समय तक फलाहार पर रहने के बाद व्रत खोलने के दौरान खान-पान में बरती गई लापरवाही पाचन तंत्र को खराब कर देती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नवरात्र के बाद मसालेदार भोजन ने बिगाड़ी सेहत, 24 घंटे में पहुंचे 46 मरीज; ओपीडी में हुआ इलाज #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar