यूपी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी: दो पक्षों में पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने जमकर मचाया उत्पात; फोर्स तैनात
UP Crime: बलिया शहर के राजपूत नेवरी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी व समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने पर माहौल बिगड़ गया। अल्पसंख्यक समाज के 20 से 30 युवकों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से लैस होकर नारेबाजी करने वालों पर हमला कर दिया। युवक भाग निकले। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलते रहे। आसपास के घरों के लोग दरवाजा बंद कर दिया। युवकों ने नारेबाजी करने वाले युवकों की बाइक व गली में खड़ा एक ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मौके पर कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंच पहुंच मामले को शांत किया। मोहल्ले में लगे सीसी कैमरों को खंगाला कर इकबाल, अब्दुल्ला, अहमद सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी दक्षिणी सोशल मीडिया पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल होता रहा है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। घटना को लेकर मोहल्ले में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा को लेक पुलिस बल रात पर मुस्तैद है, मोहल्ले में पुलिस सक्रिय है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:29 IST
यूपी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी: दो पक्षों में पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने जमकर मचाया उत्पात; फोर्स तैनात #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
