एसआईआर: बलिया में -13 हजार से अधिक नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, वोटर नहीं दे रहे साक्ष्य; आयोग ने कही ये बात
UP News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर में दोबारा नोटिस भेजे गए 13 हजार 288 को नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शुरू हो गई है। अधिकतर मतदाता चुनाव आयोग के गाइड लाइन के मुताबिक साक्ष्य नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें तीसरी बार नोटिस भेजा जाएगा। 17 हजार 399 मैपिंग करने के लिए नियुक्त 15 एईआरओ की ओर से नोटिस जारी करने के बावजूद पहले नोटिस पर मात्र 4 हजार 111 लोग सुनवाई और मैपिंग करने के लिए एईआरओ के पास पहुंचे थे। लेकिन इन मतदाताओं में से अधिकांश मतदाताओं ने उचित साक्ष्य नहीं दे सके। दूसरी नोटिस पर 1465 लोग उपस्थित हुए है। लेकिन उनके पास भी पर्याप्त साक्ष्य नहीं है। इसकी जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि जो लोग इस सुनवाई में नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थित नहीं हो रहे हैं, उन्हें दोबारा नोटिस जारी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 22:33 IST
एसआईआर: बलिया में -13 हजार से अधिक नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, वोटर नहीं दे रहे साक्ष्य; आयोग ने कही ये बात #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
