स्वगणना: लोकेशन खोजने से लेकर नेक्स्ट बटन तक अटक रही प्रक्रिया, छूट रहे पसीने; सर्वर स्लो होने से परेशानी
UP News:जनगणना की ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया तकनीकी दिक्कतों में उलझती नजर आ रही है। कहीं सर्वर बार-बार ठप हो रहा है तो कहीं जीपीएस मकान की सही लोकेशन ही नहीं खोज पा रहा है। ऐसे में लोग ऑनलाइन स्वगणना का प्रयास छोड़कर प्रगणकों के घर आने का इंतजार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मकान की लोकेशन दर्ज करने में सामने आ रही है। पोर्टल पर जीपीएस ऑन करने के बावजूद घर की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही। किसी का मकान दूसरे मोहल्ले में दिख रहा है तो किसी की लोकेशन बार-बार बदल जा रही है। नई कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या और गंभीर बनी हुई है। स्थिति यह है कि मोबाइल हाथ में लेकर घर के बाहर और गलियों में घूमने के बाद भी सिस्टम सही लोकेशन नहीं पकड़ रहा। खड़सरा निवासी मधुरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 से 20 बार प्रयास करने के बाद भी स्वगणना पूरी नहीं हो सकी। लॉगिन के बाद किसी तरह घर की लोकेशन जीपीएस पर कंफर्म की, लेकिन इसके बाद आगे बढ़ने के लिए सेव और नेक्स्ट विकल्प ही नहीं खुला। हर बार प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:52 IST
स्वगणना: लोकेशन खोजने से लेकर नेक्स्ट बटन तक अटक रही प्रक्रिया, छूट रहे पसीने; सर्वर स्लो होने से परेशानी #CityStates #Varanasi #Ballia #Self-assessment #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
