Gurugram News: पीएम श्री व मॉडल संस्कृति स्कूलों में तबादला ड्राइव का शेड्यूल जारी

गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने पीएम श्री और सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के तबादले के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी किया गया। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगी। शेड्यूल के अनुसार, 12 से 14 मार्च तक वास्तविक, डीम्ड और नोटेशनल रिक्तियों का कॉन्फिगरेशन व प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 15 से 18 मार्च तक स्वैच्छिक भागीदारी वॉलंटरी पार्टिसिपेशन की प्रक्रिया चलेगी। 19 से 20 मार्च तक रिक्तियों की गणना और उनका प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 से 25 मार्च तक पहले चरण में स्टेशन चयन की प्रक्रिया होगी, जबकि 26 से 28 मार्च तक पहले चरण का अलॉटमेंट किया जाएगा। दूसरे चरण में 29 मार्च से 1 अप्रैल तक स्टेशन का चयन करवाया जाएगा और 2 से 4 अप्रैल तक अंतिम अलॉटमेंट जारी किया जाएगा। विभाग के अनुसार, पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के तहत की जाएगी। साथ ही नए जिलों में आवंटित जेबीटी व पीआरटी (आर्ट) शिक्षकों को भी नए जिलों के स्कूलों में आवेदन करना होगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: पीएम श्री व मॉडल संस्कृति स्कूलों में तबादला ड्राइव का शेड्यूल जारी #ScheduleForTransferDriveInPMShriAndModelSanskritiSchoolsReleased #SubahSamachar