सहारनपुर: डकैती का खुलासा, मुर्गे बेचकर लौट रहे व्यापारी से 48 हजार की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छह सितंबर की आधी रात चमारी खेड़ा-मथाना मार्ग पर मुर्गे बेचकर लौट रहे व्यापारी और उसके साथियों से बदमाशों ने 48 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 35,500 रुपये, तीन मोबाइल, दो बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। दो बाइक पर सवार पांच आरोपी पकड़े सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि गागलहेड़ी निवासी अल्ताफ की तहरीर पर फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फतेहपुर पुलिस और स्वॉट टीम संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बड़कला फ्लाईओवर से चमारी खेड़ा की ओर रजापुर कट के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने डकैती की घटना स्वीकार की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 15:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सहारनपुर: डकैती का खुलासा, मुर्गे बेचकर लौट रहे व्यापारी से 48 हजार की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरडकैती #फतेहपुरलूट #चमारीखेड़ालूट #व्यापारीसेलूट #पांचबदमाशगिरफ्तार #लूटीनकदीबरामद #सहारनपुरक्राइम #FatehpurPolice #SaharanpurCrime #RobberyCase #SubahSamachar