Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; अगले 48 घंटे राजस्थान में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

आंधी और बारिश के प्रभाव से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है। साथ ही हीटवेव से भी लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 5 और 6 मई के लिए राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में 15 से अधिक जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर और अजमेर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज हुआ। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों मेंआंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आंधी और बारिश की वजह सेकई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। कुछ जगहों पर पारा एक ही दिन में 8 डिग्री तक गिरा।मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर अलवर में देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जयपुर, सीकर, पिलानी, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक और गंगानगर में तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे आया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान अलवर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह भी पढें-Rajasthan:एसआई भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चयनित अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत; रद्दीकरण बरकरार जयपुर में तेज आंधी और बारिश के बाद अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 33.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। देर रात तक कई इलाकों में तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहा। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। जोधपुर-अलवर में ओलावृष्टि जोधपुर के लूणी क्षेत्र में शाम को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिली। कोटा में भी दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अलवर में भी लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में तेज गिरावट ला दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 06:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; अगले 48 घंटे राजस्थान में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट #CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeatherUpdate #WesternDisturbanceActive #StormRainAlertRajasthan #YellowAlertRajasthan #HailstormRajasthan #TemperatureDropRajasthan #HeatwaveReliefIndia #SubahSamachar