Ambala News: रेलवे आज चलाएगा कटरा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन

अंबाला। यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन आज से चलेगी। उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच इस ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है।ट्रेन नंबर 04678 कटरा से नई दिल्ली के लिए सुबह 9:40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर सुबह 10:05 बजे, जम्मूतवी 11:25 बजे, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ 12:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पठानकोट कैंट 1:20 बजे, जालंधर कैंट 3:25 बजे, लुधियाना जंक्शन शाम 4:20 बजे, अंबाला कैंट 6:25 बजे, पानीपत जंक्शन 7:40 बजे और नई दिल्ली स्टेशन पर रात 9:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 4677 नई दिल्ली से कटरा रात 11:45 बजे प्रस्थान करके, पानीपत जंक्शन पर 12:58 बजे, अंबाला कैंट 2:30 बजे, लुधियाना जंक्शन सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद जालंधर कैंट 5:22 बजे, पठानकोट कैंट 7:15 बजे, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ 7:48 बजे, जम्मूतवी सुबह 9:15 बजे, शहीद कैप्टन तुषार महाजन 11:10 बजे और दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: रेलवे आज चलाएगा कटरा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन #RailwaysToRunKatra-NewDelhiSpecialTrainToday. #SubahSamachar