रेलवे : त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया

- रेलवे स्टेशन के दक्षिण की तरफ मुख्य द्वार के आसपास तीन बनाया गया- उत्तर की तरफ नौ नबंर प्लेटफार्म की तरफ एक बनाए गए -इसमें मोबाईल चार्जिंग, ट्रेनों की जानकारी के लिए एलईडी मशीन के साथ बैठने के लिए दरी व पानी की है व्यवस्थासंवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। धनतेरस, दिवाली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर चार होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां यात्रियों के बैठने और आराम करने से लेकर उनकी जरूरत की कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन होल्डिंग एरिया में मोटी दरी बिछाई गई है, जहां यात्री बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर सकेंगे। पीने के पानी, मोबाइल चार्जिंग और सामान रखने की भी व्यवस्था की गई है। ट्रेनों के शेड्यूल और आवागमन की जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। रेलवे स्टेशन के सेकंड क्लास गेट के सामने, साइकिल स्टैंड के अंदर और प्लेटफार्म नंबर एक के प्रवेश द्वार के पास तीन होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। वहीं, उत्तर दिशा में प्लेटफार्म नंबर नौ के पास टिकट बुकिंग काउंटर के निकट चौथा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इन होल्डिंग एरिया में प्रवेश के लिए यात्रियों को अपना टिकट दिखाना होगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।--कोट यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए ये होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। धनतेरस से लेकर छठ पर्व के बाद तक इनका संचालन किया जाएगा।-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे----

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रेलवे : त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया #Railways:HoldingAreasSetUpForTheConvenienceOfPassengersDuringTheFestiveSeason #SubahSamachar