कमल की मौत पर दिल्ली में सियासत: 'नोएडा हादसे के बाद भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा', आम आदमी पार्टी ने कसा तंज

दिल्ली जनकपुरी में जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से बैंक में कार्यरत युवक कमल की मौत मामले में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार पर तंज करते हुए कहा, नोएडा में हुए हादसे के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा और युवक की जान ले ली। मृतक का परिवार रातभर युवक की तलाश के लिए भटकता रहा, पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई मदद नहीं की और परिवार को टरकाते रहे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। नोएडा की घटना से भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा। घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया अब भाजपा सरकारों की पहचान बन चुका है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। ईश्वर उस परिवार को शक्ति दें, जिसने सरकार की लापरवाही की वजह से अपना बच्चा खो दिया।' ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है।नोएडा की घटना से भी बीजेपी ने कुछ नहीं सीखा। घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया अब बीजेपी सरकारों की पहचान बन चुका है, जिसका खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है।ईश्वर उस परिवार को शक्ति दें, जिसने सरकार की लापरवाही की वजह से अपना बच्चा खो दिया। https://t.co/6aQv4KKtYymdash; Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 6, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 14:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कमल की मौत पर दिल्ली में सियासत: 'नोएडा हादसे के बाद भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा', आम आदमी पार्टी ने कसा तंज #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiAccident #BankEmployeeDeath #SubahSamachar