Chamoli News: ट्रैफिक व्यवस्थाओं के लिए पुलिस ने मांगे सुझाव
सोशल मीडिया के पुलिस पेज पर देने होंगे सुझाव संवाद न्यूज एजेंसी कर्णप्रयाग।त्योहारी सीजन में जाम से निपटने के लिए पुलिस जनता का सहयोग ले रही है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक प्लान, बाजार व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा के इंतजाम के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस के पेज पर कमेंट करके ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जनता अपना सुझाव दे सकती है। लोगों के दिए सुझावों को पुलिस व्यवस्था के तहत काम करेगी। धनतेरस, दिवाली त्योहार पर पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में खासा पसीना बहाना पड़ता है। साथ ही लोगों को भी जाम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर, ज्योर्तिमठ, थराली, गैरसैंण आदि बाजारों में त्योहारों पर भीड़ काफी बढ़ जाती है, ऐसे में पुलिस ने लोगों से सहयोग मांगा है।यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने ने बताया कि पुलिस ने अपने पेज पर ट्रैफिक प्लान, बाजार व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे हैं। लोगों की ओर से दिए सुझावों पर काम किया जाएगा। इंसेट के लिए.. एक घंटे से अधिक लगा रहा जाम फोटो - कर्णप्रयाग।बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर बैंड से जखेड़ गदेरे तक जाम लग गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। त्योहारी सीजन के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, ऐसे में सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहनों से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पुलिस ने त्योहारों में लोगों से अपने वाहनों को बाजार में न लाने की अपील की है। साथ ही वाहनों को पार्किंग में रखने की अपील की है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:23 IST
Chamoli News: ट्रैफिक व्यवस्थाओं के लिए पुलिस ने मांगे सुझाव #PoliceSeekSuggestionsForTrafficArrangements #SubahSamachar
