पटना में बदलेगा सफाई का सिस्टम: कचरा उठाव के लिए नगर निगम ने क्या योजना बनाई, कितनी राशि की होगी बचत?

पटना में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम नई कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके तहत अब शहर के अलग-अलग अंचलों में कचरा उठाव की जिम्मेदारी दो एजेंसियों को सौंपी जाएगी। नगर निगम की इस नई व्यवस्था से सफाई कार्यों में तेजी आने के साथ सालाना 24 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होने का अनुमान है। इसके लिए सफाईकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, कचरा उठाने वाले वाहनों की निगरानी जीपीएस और रियल टाइम ट्रैकिंग के जरिए की जाएगी, ताकि उनकी आवाजाही और कामकाज पर नजर रखी जा सके। दीपावली-छठ पर दो शिफ्ट में हो रहा कचरा उठाव दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए पटना नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत गली-मोहल्लों से लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक सुबह और शाम, दोनों पालियों में कचरा उठाया जा रहा है। त्योहार के दौरान कचरे की मात्रा बढ़ने की आशंका को देखते हुए डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए अतिरिक्त वाहन भी लगाए गए हैं। इसके अलावा सड़कों और रास्तों से कचरा हटाने के लिए अतिरिक्त हाईवा का संचालन किया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य त्योहारों के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखना है। छठ घाटों और संपर्क सड़कों की होगी डीप क्लीनिंग छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम ने छठ घाटों के साथ वहां तक पहुंचने वाली संपर्क सड़कों की डीप क्लीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता और साफ-सफाई बनी रहे। 33 हजार लाइटों की मरम्मत, छह हजार से अधिक नई लाइटें लगीं त्योहारों के दौरान शहर को रोशन करने के लिए नगर निगम की ओर से व्यापक स्तर पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है। अब तक 33 हजार से अधिक लाइटों की मरम्मत कराई जा चुकी है, जबकि छह हजार से ज्यादा नई लाइटें लगाई गई हैं। सभी वार्डों में अतिरिक्त 100-100 स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल छठ घाटों पर 50 हाईमास्ट लाइट और करीब 22 हजार स्थायी स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध हैं। छठ महापर्व के दौरान घाटों को रोशन रखने के लिए 47 हजार अस्थायी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को रात के समय घाटों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 23:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Bihar Patna



पटना में बदलेगा सफाई का सिस्टम: कचरा उठाव के लिए नगर निगम ने क्या योजना बनाई, कितनी राशि की होगी बचत? #CityStates #Bihar #Patna #SubahSamachar