UP: अस्पतालों में उल्टी-दस्त, सिर व पेट दर्द के मरीज दोगुने हुए; बच्चों से लेकर बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ी

UP News: गर्मी बढ़ने से लोगों की हालत खराब हो रही है। अस्पतालों की ओपीडी व इमरजेंसी में वायरल संक्रमण उल्टी-दस्त, सिर व पेट दर्द और घबराहट के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक पखवाड़े पहले लगभग 15 मरीज रोज आते थे। अब 30 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद राहत न मिलने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में चार सौ व इमरजेंसी में 150 के करीब मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी व इमरजेंसी में प्रतिदिन बच्चों से लेकर बुजुर्ग उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। फिजीशियन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की समस्या बढ़ गई है। ओपीडी में अधिकांश मरीजों के सिर में दर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आना व शरीर में पानी की कमी देखने को मिलती है। इनमें अधिकांश धूप में कार्य करने वाले लोग होते हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। ठंडा पानी पीने से गला भी खराब हो जा रहा है और फिर खांसी जकड़ रही है। शाम को आंधी व बारिश के कारण मौसम के बदलाव से सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1258 मरीजों को ओपीडी में परामर्श दिया गया। इमरजेंसी में उल्टी दस्त, फूड प्वाइजनिंग व सांस रोगी ज्यादा आ रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 18:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अस्पतालों में उल्टी-दस्त, सिर व पेट दर्द के मरीज दोगुने हुए; बच्चों से लेकर बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ी #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar