वाराणसी एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल: इंडिगो विमान में यात्रियों के हाथों में झंडे, बच्ची के हाथ में त्रिशूल
जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट की ओर से रविवार को 224 दादी भक्त वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट से रवाना हुए। धार्मिक यात्रा के दौरान विमान के भीतर श्रद्धालुओं के हाथों में झंडे दिखाई दिए। वहीं, एक बच्ची के हाथ में त्रिशूल जैसी नुकीली वस्तु भी नजर आई। यात्रा की सामने आई तस्वीरों के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच और विमान के भीतर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में अनुमति को लेकर न तो एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी कुछ बता पाए और न ही इंडिगो के। ट्रस्ट की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार श्रद्धालु इंडिगो के विमान संख्या 6ई359 से सुबह 7:25 बजे रवाना हुए। कुल 234 यात्रियों को यात्रा करनी थी। इसमें 224 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसे भी पढ़ें;मुश्किल में सफर: कैंट स्टेशन से 3.30 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत, यात्रियों में नाराजगी सभी श्रद्धालु तीन दिवसीय दादी महोत्सव के तहत झुंझुनू स्थित रानी सती मंदिर जा रहे थे। विमान में यात्रियों ने सामूहिक रूप से रानी सती मंगल पाठ किया। पुरुष कुर्ता-पायजामा और महिलाएं राजस्थानी पोशाक में थीं। तस्वीरों में कई यात्रियों के हाथों में धार्मिक झंडे दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा का सबसे बड़ा सवाल त्रिशूल को लेकर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 11:34 IST
वाराणसी एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल: इंडिगो विमान में यात्रियों के हाथों में झंडे, बच्ची के हाथ में त्रिशूल #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiNewsInHindi #SubahSamachar
