Noida News: कराटे चैंपियनशिप के लिए नोएडा के खिलाड़ियों ने तेज की तैयारी
फोटो- 15 नवंबर को मेरठ में होगी प्रतियोगिता, काता और कुमिते स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ीसंवाद न्यूज एजेंसीनोएडा। मेरठ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाली 10वीं रॉयल चैलेंजर कप-2026 और ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शॉटो-काई कराटे चैंपियनशिप के लिए नोएडा के खिलाड़ियों ने तैयारी तेज कर दी है। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। कोच की देखरेख में नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ी अपनी तकनीक और प्रदर्शन बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ गौतमबुद्ध नगर के सचिव अफजल खान ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गौतमबुद्ध नगर की टीम के मुख्य कोच यथार्थ वशिष्ठ, विद्या भूषण कुमार, यशवर्द्धन और कपिल नगर हैं। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निकिता डागा, श्रुति मल्होत्रा और सुशांता संभालेंगी।कुमिते स्पर्धा के लिए मुदिता गुप्ता, अनय गुप्ता, दिवित सैनी, अक्षज द्विवेदी, मौलश्री शर्मा, अयांश देव, अमीना नूर खान, इलियाह नूर खान, दिविशा सिंह, विराट सिंह, प्रंबिका मालवीया, राघव प्रताप सिंह, अहंया शिवि सिंह, आर्यन मिश्रा, अग्रिम मिश्रा, वैष्णवी शर्मा, आराध्या राणा, शुभलक्ष्मी बल, नक्श चतुर्वेदी, दिशा चतुर्वेदी, त्र्यक्ष यादव, वृष्णि यादव, कबीर सिंह और हितिसा नेगी का चयन किया गया है।वहीं, काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में युवान सिंह, रूहान गुलाटी, काशवी सिंह, श्रीधर डागा, रोनव शर्मा, अश्विक कपूर, अद्विका चौधरी, रेयांश चौधरी, तेजस कुमार, इलिका चौधरी, प्रांजल द्विवेदी, राघव सिंह, हर्षिता, नैतिक मिश्रा, विवान दुबे, आर्शिया, अन्वेषा शर्मा, अनुष्का शर्मा, ओजस्वी उनियाल, धैरवी सिंह, अब्याज अंसारी और अयान शर्मा हिस्सा लेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 19:29 IST
Noida News: कराटे चैंपियनशिप के लिए नोएडा के खिलाड़ियों ने तेज की तैयारी #NoidaAthletesStepUpPreparationsForKarateChampionship #SubahSamachar
