सेंट्रल मार्केट: नहीं चला बुलडोजर, दुकानदारों को राहत, व्यापारियों ने अखिलेश से लगाई गुहार, पुलिस पर आरोप

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिलहाल नहीं हो सकी, जिससे बाजार के व्यापारियों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से बाजार में बुलडोजर चलने की आशंका को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ था। हालांकि कार्रवाई न होने से फिलहाल व्यापारियों को थोड़ी राहत मिली है और बाजार में दुकानें खुली रहीं। अखिलेश यादव से लगाई गुहार सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि यह मुद्दा अब उनकी आजीविका से जुड़ा बड़ा सवाल बन गया है। मेरठ व्यापार मंडल ने इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में पत्र सौंपा है। अखिलेश यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे का समाधान निकालने की बात कही और कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो लैंड यूज चेंज कर व्यापारियों को राहत दी जाएगी। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को संसद में उठाने की भी बात कही। यह भी पढ़ें:Israel-Iran War:युद्ध के कारण बिगड़ी बाजार की चाल, शेयर बाजार लुढ़कने से मेरठ में निवेशकों के 500 करोड़ डूबे

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेंट्रल मार्केट: नहीं चला बुलडोजर, दुकानदारों को राहत, व्यापारियों ने अखिलेश से लगाई गुहार, पुलिस पर आरोप #CityStates #Meerut #MeerutCentralMarketDispute #DemolitionActionMeerut #TradersProtestCentralMarket #AkhileshYadavIntervention #ShastriNagarMarketIssue #मेरठसेंट्रलमार्केटविवाद #बुलडोजरकार्रवाईमेरठ #व्यापारियोंकाप्रदर्शन #अखिलेशयादवकोपत्र #शास्त्रीनगरमार्केटविवाद #SubahSamachar