Gorakhpur News: टिकट काटने नहीं, जीतने का तरीका बताने आया हूं...
- सहयोगी दलों के विधायकों को नितिन नवीन ने दिया चुनावी जीत का मंत्र- हर शक्ति केंद्र पर बैठक और गांवों में जनचौपाल लगाने के निर्देश काम के आधार पर ही होगा विधायकों का मूल्यांकनगोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सहयोगी दलों के विधायकों को चुनावी तैयारी का मंत्र देते हुए कहा कि वह टिकट काटने नहीं, जीतने का तरीका बताने आए हैं। उन्होंने विधायकों को जनता के बीच सक्रिय रहने और अपने काम के दम पर विश्वास कायम करने की नसीहत दी। कहा कि विधायकों का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर ही होगा।एनेक्सी भवन में आयोजित बैठक में नितिन नवीन ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर कम से कम एक बैठक जरूर करें। इसकी शुरुआत जल्द से जल्द होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन तक सीमित रहने के बजाय जनता के बीच जाएं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मिलें, उनकी समस्याएं सुनें और जनचौपाल लगाएं।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता ऐसी होनी चाहिए कि लोगों को महसूस हो कि उनका विधायक हर समय उनके साथ खड़ा है। क्षेत्र में लगातार संपर्क बनाए रखने से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को समझने का अवसर मिलेगा। नितिन नवीन ने विधायकों को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से अलग-अलग बात की। विधायकों का परिचय जाना और उनसे बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी मौजूदगी रही। बैठक में भाजपा के सहयोगी संगठनों के विधायक डॉ. असीम कुमार, ऋषि त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, सरवन निषाद, विनय वर्मा, केतकी सिंह, विवेकानंद आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:50 IST
Gorakhpur News: टिकट काटने नहीं, जीतने का तरीका बताने आया हूं... #NitinNavinGaveTheMantraForElectoralVictoryToTheMLAsOfTheAlliedParties #SubahSamachar
