Kerala News: केरल में शिगेला और निपाह का अलर्ट, अब तक कितने मामले? स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

केरल पिछले एक महीने से कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के चपेट में है। शिगेला और वेस्ट नाइल फीवर के साथ यहां निपाह संक्रमण को लेकर लोगों में डर देखा जा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने 43 वर्षीय व्यक्ति के निपाह संक्रमित होने की जानकारी दी थी। केरल के कोझिकोड में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एन्सेफलाइटिस के लक्षणों के साथ आए इस व्यक्ति में संक्रमण का पता चला था। गौरतलब है कि निपाह वायरस का संक्रमण हल्के बुखार से लेकर गंभीर मस्तिष्क संक्रमण (एन्सेफलाइटिस) तक का कारण बन सकता है। इसकी मृत्युदर भी काफी अधिक रही है जोकि सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। निपाह के अलावा राज्य में कई हिस्सों में शिगेला संक्रमण को लेकर भी लोगों में डर देखा जा रहा है। मंगलवार (16 जून को) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने राज्य में संक्रामक बीमारियों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 12:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kerala News: केरल में शिगेला और निपाह का अलर्ट, अब तक कितने मामले? स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी #HealthFitness #National #KeralaHealthNews #NipahInKerala2026 #केरलमेंशिगेलासंक्रमण #केरलसंक्रामकरोग #निपाहऔरशिगेला #SubahSamachar