सेहत की बात: लो बीपी और लो शुगर दोनों हो सकते हैं खतरनाक, जानिए इन समस्याओं में कैसे पाएं तुरंत आराम

ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी इनका शिकार देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर हो या शुगर अगर ये अक्सर बढ़े हुए रहते हैं तो इसका सेहत पर गंभीर असर हो सकता है। कई मामलों में ये जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं, यही कारण है कि सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर तो सेहत के लिए बड़ा खतरा हैं ही, लेकिन इनका अचानक बहुत लो हो जाना भी जानलेवा साबित हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर के जरूरी अंगों जैसेदिमाग और दिल तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता। वहीं, ब्लड शुगर बहुत लो होने पर ब्रेन को ऊर्जा मिलनी बंद हो सकती है। ऐसी स्थिति में चक्कर और पसीना आने, घबराहट, कमजोरी और बेहोशी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जान लेते हैं कि लो शुगर और लो बीपी का सेहत पर क्या असर हो सकता है और इससे क्या खतरे होते हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेहत की बात: लो बीपी और लो शुगर दोनों हो सकते हैं खतरनाक, जानिए इन समस्याओं में कैसे पाएं तुरंत आराम #HealthFitness #National #LowBloodPressure #LowBloodSugar #Hypotension #Hypoglycemia #लोब्लडप्रेशरकेलक्षण #लोशुगर #लोबीपी #हाइपोग्लाइसीमिया #SubahSamachar