Murder: पेचकस, चाकू और पत्थर मारकर से ली बॉडी-बिल्डर युवक की जान, आरोप में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक की पेचकस, चाकू और पत्थर से वारकर हत्या कर दी गई। शिनाख्त मोहम्मद शमीम उर्फ सुई (21) के रूप में हुई है।हत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्या का केस कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में सीसीटीवी फुटेज व लोकल इंटेलिजेंस की मदद से नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हत्या के आरोप में दबोचा गया। पहचान वसीम उर्फ मिया (20), तिलक राज उर्फ राज (23) और 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शमीम इन तीनों लड़कों को धमकाता था। दरअसल शमीम इन तीनों के मुकाबले काफी हट्टा-कट्टा व बॉडी-बिल्डर था। परेशान होकर आरोपियों ने शुक्रवार को उसकी झील पार्क में बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद शमीम अपने परिवार के साथ लकड़ी मार्केट, वेलकम इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता अबुलेश व अन्य सदस्य हैं। शमीम एरिया में एक जींस फैक्टरी में काम करता था। पकड़े गए तीनों आरोपी भी इसके साथ ही काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 6.45 बजे लोगों ने खून से लथपथ शमीम का शव मजार के पास, झील में पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।सीसीटीवी फुटेज व लोगों से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की पहचान हुई। बाद में देर रात उनको दबोच लिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 03:53 IST
Murder: पेचकस, चाकू और पत्थर मारकर से ली बॉडी-बिल्डर युवक की जान, आरोप में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Murder #SubahSamachar
