MP News: नारी शक्ति वंदन पर आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर सरकार लाएगी संकल्प
राजधानी भोपाल में सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र की शुरुआत दिवंगत पूर्व विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी, इसके बाद महिला आरक्षण के मुद्दे पर सदन में विशेष चर्चा होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सदन में एक सरकारी संकल्प पेश करेंगे, जिसमें संसद और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने की मांग की जाएगी। संकल्प में यह भी कहा जाएगा कि महिला आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर इसे तत्काल लागू किया जाए। ये भी पढ़ें-MP News:लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी जानकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति तैयार कर चुकी है। भाजपा का कहना है कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक के दौरान विपक्षी दलों के विरोध के कारण यह मुद्दा लंबे समय तक अटका रहा। वहीं, कांग्रेस विधायक दल भी इस मुद्दे पर अपनी अलग राय रखने की तैयारी में है। कांग्रेस का तर्क है कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के बजाय मौजूदा सीटों पर ही 2023 में पारित बिल के अनुसार 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।विशेष सत्र को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों प्रमुख दल इसे अपने-अपने तरीके से जनता के बीच रखने की तैयारी में हैं। ये भी पढ़ें-MP Politics:मोहन सरकार की नियुक्तियों में सियासी संतुलन का फॉर्मूला,सिंधिया-तोमर-संघ और संगठन सभी को साधा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 04:17 IST
MP News: नारी शक्ति वंदन पर आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर सरकार लाएगी संकल्प #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshAssembly #NariShaktiVandan #WomenReservation #MohanYadav #SpecialSession #SubahSamachar
