Mental Problems: मानसिक स्वास्थ्य के मामले में कई विकसित देश 'कमजोर', डॉक्टर नहीं एआई से सलाह ले रहे हैं मरीज

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर पिछले दशकों में चर्चा काफी तेज हुई है। स्ट्रेस-एंग्जाइटी और डिप्रेशन के मामले अब युवा आबादी को भी अपना शिकार बनाते जा रहे हैं। मेंटल हेल्थ समस्याओं को लेकर आपकी क्या सोच है क्या आप भी मानते हैं कि दुनिया के सबसे विकसित देशों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा खुश होते होंगे अगर हां, तो हालिया रिपोर्ट आपकी यह सोच बदल सकती है। आधुनिक जीवनशैली, अच्छी कमाई, बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं और तकनीक से लैस देशों में रहने के बावजूद लोग मानसिक रूप से पहले से ज्यादा परेशान हैं। अध्ययन में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पूरे यूरोप में ब्रिटेन सबसे अधिक मानसिक तनाव झेलने वाला देश है।हर तीन में से करीब एक ब्रिटिश नागरिक अपनी मानसिक सेहत को लेकर परेशान है। यहां बड़ी संख्या में लोग अवसाद, चिंता और लंबे समय तक रहने वाले तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तेजी से बदलती दुनिया, भविष्य को लेकर असुरक्षा, आर्थिक दबाव, बढ़ती महंगाई और अकेलापन लोगों के मन पर गहरा असर डाल रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में ये ट्रेंड भी देखा जा रहा है कि लोगअपनी परेशानी किसी डॉक्टर से साझा करने की बजाय एआई चैटबॉट्स का बहुत ज्यादा सहारा ले रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि ये जोखिम भरा हो सकता है और एआई की मदद कई मामलों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को और बढ़ाने वाली हो सकती है। तो क्या भारत में भी मेंटल हेल्थ समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं यहां भी खतरा बना हुआ है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 12:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mental Problems: मानसिक स्वास्थ्य के मामले में कई विकसित देश 'कमजोर', डॉक्टर नहीं एआई से सलाह ले रहे हैं मरीज #HealthFitness #National #MentalHealthReport #UkMentalHealth #BritainMentalHealthCrisis #AiMentalHealth #मानसिकस्वास्थ्य #मानसिकस्वास्थ्यरिपोर्ट #ब्रिटेनमानसिकस्वास्थ्य #विश्वमानसिकस्वास्थ्यरिपोर्ट #SubahSamachar