UP: वाराणसी में बच्चे के लिए 19 माह से भटक रही दुष्कर्म पीड़िता, पांच लाख में बेचने का आरोप; आरोपी जेल में है

वाराणसी में 19 महीने से एक दुष्कर्म पीड़िता अपने बच्चे के लिए भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि बच्चा पैदा होने के बाद उसे पांच लाख रुपये में बेच दिया गया है। मामला दो साल पुराना 2024 का है। इसे लेकर उसी साल एफआईआर भी दर्ज हुई थी। दो दिन पहले महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान की सुनवाई में ये मामला उठाया गया है। दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को जनसुनवाई में बताया कि पड़ोस के एक युवक ने उससे शादी का वादा कर संबंध बनाए। साल 2024 में वह गर्भवती हो गई लेकिन युवक ने बच्चे को अपना मानने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने लंका थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी की गिरफ्तारी हुई और वह जेल चला गया। इधर उसने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस की ही आशा कार्यकर्ता लंका के रश्मिनगर कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गई थी। यहां डॉ. अंजु सिंह व अर्चना गौड़ ने जांच कराई बताया कि बच्चा सात महीने का है और ऑपरेशन से ही पैदा होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 23:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: वाराणसी में बच्चे के लिए 19 माह से भटक रही दुष्कर्म पीड़िता, पांच लाख में बेचने का आरोप; आरोपी जेल में है #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar