मंत्री का पति गिरफ्तार: 44 एफआईआर धारी हैं गिरधारी, ऑडियो क्लिप और गवाहों के बयान बने गिरफ्तारी का आधार
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े प्रकरण में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर तक पहुंचने के लिए पुलिस ने साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने ऑडियो क्लिप से लेकर गवाहों के बयान और कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया। इस मामले में गिरधारी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर एक्ट समेत 44 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में गठित एसआईटी ने जांच के दौरान संबंधित ऑडियो क्लिप कब्जे में ली। इसके साथ ही मामले से जुड़े गवाहों के बयान दर्ज किए और कंपनी के दस्तावेजों की जांच की। पुलिस के मुताबिक, इन साक्ष्यों में गिरधारी लाल और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर की भूमिका सामने आई। जेनी प्रकरण: हरक की सत्ता के सामने रही खामोश, अब सच बोलूंगी, बिना नंबर प्लेट की कार से पहुंचीं जेनी, उठे सवाल एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न अपराधों में 44 मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तारी से पहले पुलिस की टीमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को गिरधारी को झांसी और सतेंद्र को बरेली के जोगी नवादा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दोनों से पूछताछ कर एसआईटी मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य और तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 04:34 IST
मंत्री का पति गिरफ्तार: 44 एफआईआर धारी हैं गिरधारी, ऑडियो क्लिप और गवाहों के बयान बने गिरफ्तारी का आधार #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #MinisterRekhaAryaHusband #RekhaArya #GirdhariLalSahu #SubahSamachar
