राजस्थान: रोशनी के रंगों में निखरा जयपुर, दिवाली पर गुलाबी नगरी का बदला अंदाज; देखें तस्वीरें
दिवाली के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर रोशनी के रंगों में सराबोर नजर आ रही है। ऐतिहासिक परकोटे से लेकर आधुनिक बाजारों और प्रमुख सड़कों तक हर तरफ सजावट की चमक बिखरी हुई है। कहीं गुलाबी रोशनी पिंक सिटी की खूबसूरती को निखार रही है तो कहीं धार्मिक झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। छोटी चौपड़ पर राम मंदिर की भव्य आकृति और रामसेतु की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, एमआई रोड, जौहरी बाजार, बापू बाजार और त्रिपोलिया बाजार में भी दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है। इस बार शहर की सजावट में पारंपरिक विरासत और आधुनिक लाइटिंग का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग खरीदारी के साथ जगमगाते बाजारों और ऐतिहासिक इमारतों के बीच तस्वीरें लेकर दिवाली के इन खास पलों को यादगार बना रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 04:34 IST
राजस्थान: रोशनी के रंगों में निखरा जयपुर, दिवाली पर गुलाबी नगरी का बदला अंदाज; देखें तस्वीरें #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanNews #SubahSamachar
