हिमाचल: मंडी बस अड्डे पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो खराब पनीर और कॉकरोच वाला आटा करवाया नष्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई की है। वीरवार को विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न ढाबों, दुकानों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी बस अड्डा परिसर में करीब पांच किलो खराब पनीर, कॉकरोच मिला गूंथा हुआ आटा, बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन मौके पर ही नष्ट करवाए गए। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान बस अड्डा स्थित एक ढाबे में करीब पांच किलो पनीर खराब हालत में मिला। पनीर से बदबू आ रही थी और वह खाने योग्य नहीं था। इसे लोगों के स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त मानते हुए विभागीय टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसी तरह बस अड्डा परिसर के एक अन्य ढाबे में गूंथे हुए आटे में कॉकरोच पाए गए। टीम ने इस आटे को भी इस्तेमाल के अयोग्य मानते हुए नष्ट करवा दिया। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में रखी बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन भी मिले, जिन्हें मौके पर ही फिंकवा दिया गया। मिठाई की दुकानों से भरे सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बर्फी, बेसन के लड्डू और काजू जलेबी के सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। इन नमूनों के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 10:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: मंडी बस अड्डे पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो खराब पनीर और कॉकरोच वाला आटा करवाया नष्ट #CityStates #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #MandiNewsToday #MandiFoodSafetyRaid #HimachalPradeshFoodDepartment #RottenPaneerSeized #CockroachInFlour #FoodSafetyInspectionMandi #SubahSamachar