महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई के NMACC में 'द लाइब्रेरी' का उद्घाटन, आम लोगों के लिए आज से आधिकारिक शुभारंभ
महाराष्ट्र के बहुचर्चित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में 'द लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया गया। प्रीव्यू इवेंट में कई मशहूर कल्चरल आइकॉन के अलावा करीना कपूर खान, सैफ अली खान जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए। मुंबई में आयोजित इस समारोह में रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन, नीता अंबानी समेत अंबानी परिवार के सदस्य शामिल हुए। एनएमएसीसी में शुरू हुई यह सुविधा आज यानी एक नवंबर से आधिकारिक रूप से आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक इसकी ऑफिशियल पब्लिक ओपनिंग एक नवंबर से करने का फैसला लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 02:42 IST
महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई के NMACC में 'द लाइब्रेरी' का उद्घाटन, आम लोगों के लिए आज से आधिकारिक शुभारंभ #IndiaNews #National #Maharashtra #SubahSamachar
