मध्य प्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा
मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित 'होटल श्री गंगा' में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्ट चेंबर (कचरा टैंक) की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में चेंबर में उतरे दो अन्य लोग भी बीमार पड़ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। #WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: District Collector Raushan Kumar Singh says, "An unfortunate incident has been reported at a hotel premises. It appears there is a tank for food waste; two individuals entered it, presumably for cleaning purposes. Subsequently—for reasons yet to be determined—two more people entered the tank in an attempt to rescue them. In total, it is reported that four individuals have lost their lives. Further details regarding the circumstances and the exact nature of how this incident unfolded are currently being gathered." — ANI (@ANI) October 31, 2026 उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, होटल के कर्मचारी और कुछ अन्य लोग बचे हुए खाने और कचरे को इकट्ठा करने वाले चेंबर में उतरे थे। संभवतः इस दौरान वहां अचानक गैस का रिसाव हुआ, जिसकी वजह से फर्श पर अत्यधिक फिसलन हो गई और कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़े।एसपी ने बताया कि अंदर गिरे लोगों की मदद के लिए जो अन्य लोग चेंबर में घुसे, वे भी बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को होश में लाने के लिए मौके पर ही सीपीआर भी दिया। बचाए गए लोगों की हालत स्थिर है, जबकि चार लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। ये भी पढ़ें:चक्रवात अर्नब: ओडिशा के गंजम-गजपति में बाढ़ के हालात सुधरे, आंध्र प्रदेश में 4,764 करोड़ के नुकसान का अनुमान जिले के कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि होटल परिसर में खाने के कचरे का एक टैंक है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहले दो लोग सफाई के लिए टैंक में उतरे थे। इसके बाद उन्हें बचाने के चक्कर में दो और लोग अंदर चले गए। कलेक्टर ने पुष्टि की कि इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और पूरा मामला क्या था, इसको लेकर प्रशासन जानकारी जुटाने में लगा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 02:42 IST
मध्य प्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा #IndiaNews #MadhyaPradesh #National #Ujjain #UjjainHotelAccident #HotelShriGanga #UjjainGasLeak #FourWorkersDead #WasteChamberAccident #DewasRoadUjjain #SubahSamachar
