LPG: गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की जा रहीं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी

आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी (LPG) कनेक्शन को निलंबित कर दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद, पूर्ति विभाग ने ऐसे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की तैयारी कर ली है, जिनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। इस महत्वपूर्ण कदम को उठाने के लिए, पीएनजी और एलपीजी दोनों के डेटाबेस का आधार कार्ड से मिलान किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे। इसके साथ ही जिले में नए पीएनजी कनेक्शन देने का काम भी तेज कर दिया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आनंद कुमार ने बताया कि जिले में कुल 87 गैस वितरक हैं और करीब 13.57 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 3.40 लाख लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हैं। वहीं, शहर में 75 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ता भी हैं। जांच में सामने आया है कि इनमें से 50 हजार से अधिक लोगों ने पीएनजी के साथ-साथ एलपीजी कनेक्शन भी चालू रखा है और वे सिलिंडर भी ले रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 05:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPG: गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की जा रहीं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी #CityStates #Agra #UttarPradesh #PngConnection #LpgSuspension #AadhaarVerification #DualGasConnection #PetroleumMinistry #LpgConsumers #GreenGasLimited #SubahSamachar