चकबंदी का खेल: तीन मृतकों सहित 120 लोगों पर FIR, वादी को पता ही नहीं; जांच और कार्रवाई की मांग

UP News: बलिया जिले में चकबंदी प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सीयर ब्लॉक के पिपरौली बड़ागांव में चकबंदी विभाग की मिलीभगत से तीन मृत लोगों के नाम से धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुल 120 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज है। इस बारे में उनको भी जानकारी नहीं है। चकबंदी न्यायालय बेल्थरारोड में धारा 20 जोत चकबंदी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे दाखिल किए गए हैं। जिनमें करीब 120 ग्रामीणों को विपक्षी बनाया गया है। आरोप है कि जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों ने ग्रामीणों के नाम का दुरुपयोग करते हुए मुकदमे दाखिल कर दिए। न तो नोटिस की तामीली कराई और न ही संबंधित व्यक्तियों को इसकी सूचना दी। तीन फरवरी को गांव निवासी राजेश कुमार चक परिवर्तन से संबंधित दावा करने चकबंदी न्यायालय पहुंचे। वहां अभिलेखों की जांच में मुकदमों का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 23:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चकबंदी का खेल: तीन मृतकों सहित 120 लोगों पर FIR, वादी को पता ही नहीं; जांच और कार्रवाई की मांग #CityStates #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar