Bareilly News: पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ 25 हजार का इनामी ललित

सीबीगंज (बरेली) फैक्टरी कर्मी संतोष साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपी ललित साहू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस और एसओजी की टीम उसकी तलाश कर रही थीं, लेकिन वह चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ। तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संतोष कुमार साहू (37) एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। ललित कुमार उर्फ लाला ने अपने साथियों के संग फैक्टरी से लौटते संतोष पर फायरिंग की थी। चार दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जावित्री ने एक साल पहले ललित के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। ललित उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, इस रंजिश में संतोष की हत्या की कोशिश की गई थी। पुलिस ने जावित्री की तहरीर पर ललित समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें रोहतास, महेंद्र पाल, विनोद, करन और मदनलाल शामिल थे। विनोद, मदन और करन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ललित साहू समेत अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।---पुलिस की कार्यशैली पर सवालमुख्य आरोपी ललित की तलाश में एसओजी तक लगाई गई थी। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। जावित्री ने ललित की गिरफ्तारी के लिए मांग की थी, परिवार के लोगों ने थाने जाकर हंगामा भी किया था। ललित के कोर्ट में सरेंडर करने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे दबाव का असर मान रही है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि ललित साहू गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में हाजिर हुआ है। उसकी रिमांड लेकर पूछताछ व बरामदगी की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ 25 हजार का इनामी ललित #Lalit #WhoCarriedARewardOf25 #000OnHisHead #DodgedThePoliceAndAppearedInCourt. #SubahSamachar