UP: यूपीएसआरएलएम की प्रदेश रैंकिंग में काशी पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर अंबेडकर नगर; अयोध्या की बड़ी छलांग

UPSRLM Ranking: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की जून 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में वाराणसी ने लगातार अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वाराणसी को 1,699 अंक मिले हैं। अंबेडकर नगर 1,642 अंकों के साथ दूसरे और बिजनौर 1,599 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पिछली रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहे अयोध्या ने 1,587 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। उपायुक्त (स्वत: रोजगार) पवन सिंह ने बताया कि वाराणसी ने मई और जून, दोनों महीनों में पहला स्थान बनाए रखा। यानी जिले ने न केवल शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि उसे लगातार बरकरार भी रखा। दूसरे स्थान पर अंबेडकर नगर और तीसरे स्थान पर बिजनौर भी अपनी-अपनी पूर्व रैंकिंग पर कायम रहे। सबसे अधिक सुधार अयोध्या ने किया। मई में 12वें स्थान पर रहने वाला जिला जून में सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गया और आठ स्थानों की छलांग लगाई। वहीं, फर्रुखाबाद ने 17वें से 10वें स्थान पर पहुंचकर सात स्थानों का सुधार किया। आगरा ने 11वें से पांचवें स्थान पर पहुंचते हुए छह स्थानों की बढ़त दर्ज की। दूसरी ओर, कुछ जिलों की रैंकिंग में गिरावट भी दर्ज की गई। इटावा पांचवें से नौवें स्थान पर खिसक गया, जिससे उसे चार स्थानों का नुकसान हुआ। हापुड़ भी चौथे से छठे स्थान पर पहुंच गया और दो स्थान नीचे चला गया। सहारनपुर ने 10वें से आठवें स्थान पर पहुंचकर दो स्थानों का सुधार किया, जबकि अलीगढ़ सातवें स्थान पर यथावत बना रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 23:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: यूपीएसआरएलएम की प्रदेश रैंकिंग में काशी पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर अंबेडकर नगर; अयोध्या की बड़ी छलांग #CityStates #Varanasi #Upsrlm #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar