CG: राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई; DSP कल्पना वर्मा निलंबित, लगे थे ये गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ सरकार ने विवादों से घिरी दंतेवाड़ा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। वर्मा पर पद में रहते हुए गलत तरीके से लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरुपयोग करना और अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। जांच के बाद कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में अटैच किया गया है। उन पर खुफिया जानकारी लीक करने के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह रही कि कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर लव ट्रैप के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, पांच लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई। मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी लगे हैं, जिसकी अलग से जांच की मांग की जा रही है। आरोपों को बताया था साजिश दूसरी ओर डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया था ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CG: राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई; DSP कल्पना वर्मा निलंबित, लगे थे ये गंभीर आरोप #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #SubahSamachar